Baddiपंजाबः मामला JSW Steel Company के लोहे की चोरी का...

पंजाबः मामला JSW Steel Company के लोहे की चोरी का…

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

SB Transport के संचालकों और ड्राइवर पर FIR दर्ज

लुधियानाः देश की सबसे बड़ी स्टील कंपनी jsw स्टील लिमिटेड की लुधियाना ब्रांच में बीते दिन लोहे की चोरी होने का मामला सामने आया था। इस घटना को ढंडारी कलां में Bhushan power & steel limited के लोहे को रेलवे स्टेशन से कंपनी के गोदाम तक पहुंचाने वाले ठेकेदारो द्वारा अंजाम देने का अनुमान लगाया गया था। जिसको लेकर लुधियाना के थाना 6 की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई पुलिस ने कंपनी के डीजीएम रमनदीप सिंह सोढी की शिकायत पर की है। जिसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह Bhushan power & steel limited में डीजीएम के पद पर तैनात है।

कंपनी का लोहा उड़ीसा से रेलवे यार्ड के जरिए आता है। रेलवे यार्ड से फैक्ट्री तक सामान पहुंचाने का ठेका SB ट्रांसपोर्ट फरीदाबाद को दिया गया है।  jsw स्टील कंपनी के कर्मचारियों 6-8-2023 शनिवार  को पता चला कि कंपनी का सामान ट्रक नंबर पीबी-10 एफएन- 5757 का ड्राइवर दीपक कुमार प्रतापुरा के नजदीक गुरुद्वारा साहिब के पास उतार रहा है। इस दौरान उन्होंने रेड की तो ड्राइवर दीपक कुमार मौके फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और थाने में ले गई। जहां ट्रक से लोहा  बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले की जांच कर sb transport के संचालकों और ड्राइवर पर FIR दर्ज कर ली है।

बता दें कि इस मामले को एनकाउंटर न्यूज ने प्रकाशित किया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद कार्रवाई करते हुए संचालक सहित ड्राइवर पर मामला दर्ज कर लिया। गौर हो कि पिछले कुछ समय से कंपनी के नुमाइंदो को लोहे की लोडिंग-अनलोडिंग के दौरान चोरी होने का शक हो रहा था। लोहे की लोडिंग का ठेका jsw स्टील ने SB ट्रांसपोर्ट को पिछले कुछ महीनो से दिया हुआ था। ट्रांसपोर्टर और उसके कारिंदे कंपनी के लोहे को ढंढारी कलां रेलवे स्टेशन से गाड़ियों में लोड करके कंपनी के गोदाम में अनलोड करते थे।  बताया जा रहा कि JSW स्टील कंपनी के नुमाइंदे जब गोदाम में ठेकेदार द्वारा अनलोड किए गए लोहे की चेकिंग करते थे तो कुछ टन लोहा गायब पाया जाता था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...