Himachalपंजाबः नहीं थमा विवाद, पूर्व DGP ने नोटिस' के जवाब में घेरी...

पंजाबः नहीं थमा विवाद, पूर्व DGP ने नोटिस’ के जवाब में घेरी सरकार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व डीजीपी वीके भावरा ने राज्‍य सरकार के बीच विवाद बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। पूर्व डीजीपी भावरा ने राज्‍य सरकार द्वारा जारी नोटिस का जवाब दे दिया है। भावरा ने अपने जवाब में कई सवाल उठाए हैं। इससे भावरा और भगवंत मान सरकार के बीच विवाद बढ़ने की संभावना नजर आ रही है।  पूर्व डीजीपी और पंजाब पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमैन वीरेश कुमार भावरा ने गृह विभाग की ओर से  जारी किए गए नोटिस का जवाब भेज दिया।

अपने जवाब में उन्होंने सरकार से कई सवाल कर दिए हैं जिससे लगता है कि डीजीपी के पद को लेकर सरकार और उनके बीच का विवाद अभी नहीं थमेगा। सरकार के नोटिस का जोरदार जवाब देते हुए उन्होंने दो दर्जन से ज्यादा काउंटर सवाल किए हैं। गौरतलब है कि वीरेश कुमार भावरा जो दो महीने पहले छुट्टी पर चले गए थे के लौटने से पूर्व सरकार ने उन्हें अपनी छुट्टी बढ़ाने का कहा था। लेकिन ऐसा करने से भावरा ने मना कर दिया। पंजाब सरकार ने उन पर दबाव बनाने के लिए सिद्दू मूसेवाला की सुरक्षा को ना बढ़ाने और इंटेलिजेंस विभाग पर हुए हमले को लेकर उन्हें नोटिस जारी कर दिया। 

वीके भावड़ा के दो महीने की छुट्टी पर जाने के चलते राज्य सरकार ने उनकी जगह गौरव यादव को कार्यकारी डीजीपी बना दिया और सरकार उन्हें ही इस पद पर बरकरार रखना चाहती थी। नियमों के अनुसार डीजीपी को दो साल से पहले हटाया नहीं जा सकता है। लेकिन, सरकार ने ऐसा कर दिया और वीके भावरा को पंजाब पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन में चेयरमैन लगा दिया। ऐसा लग रहा था कि विवाद अब खत्म हो गया है। अब वीके भावरा ने गृह विभाग की ओर से उन्हें जारी किए गए नोटिस का जवाब देकर इस विवाद को फिर से हवा दे दी है ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...