Himachalपंजाबः आप विधायक पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, सीएम मान को...

पंजाबः आप विधायक पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, सीएम मान को लिखा पत्र 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मानसाः सहकारी समिति में नौकरी के लिए चुनी गई एक युवती ने आम आदमी पार्टी के विधायक पर उसकी जगह अपने चहेते को रखने के आरोप लगाए है। उसने यह भी दावा किया है कि विधायक ने उसे कहीं और नौकरी देने का झांसा दिया है। पीड़ित लड़की ने विधायक पर बदसलूकी का भी आरोप लगाया है और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर न्याय की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र के सरदूलगढ़ के फता मलोका गांव की गुरप्रीत कौर ने विधायक पर नौकरी छीनने का आरोप लगाया है।

लड़की ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर से मुलाकात कर विधायक से शिकायत की और न्याय की मांग की। पीड़ित लड़की ने बताया कि मानसा जिले में सहकारी समितियों में व्यवसाय प्रतिनिधि की 19 पोस्टे आई थी। इस दौरान उसने भी अप्लाई किया था। इसके बाद उनका चयन मेरिट के आधार पर हुआ और उसके बाद सोसायटी के अध्यक्ष और एआर की मौजूदगी में इंटरव्यू हुआ। इसमें उसे नौकरी के लायक पाया गया, लेकिन बाद में पता चला कि विधायक गुरप्रीत सिंह बनावाली ने अपने चहेते को नौकरी पर रख लिया है।

उनका कहना कि जब उन्होंने विधायक के कार्यालय में जाकर बात की तो वह बदतमीजी के साथ पेश आए और कहने लगे कि मैंने अपनी जुबान दे दी है, अब उस जगह पर वह लड़का ही लगेगा और तुम्हें किसी ओर जगह पर नौकरी दे दे देंगे। उसके बाद लड़की ने मना कर दिया और इसी जगह उन्हें लगने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि जहां मर्जी चले जाओ, उस जगह पर तो वह लड़का लड़का ही लगेगा। युवती ने बताया कि बाद में उसे दूसरे गांव में समाज पोस्ट के विज्ञापन का झांसा व्हाट्सएप के जरिए देने लगे। पीड़िता ने मुख्यमंत्री भगवंत मान व उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर से शिकायत कर न्याय की मांग की है। 

वहीं विधायक गुरप्रीत बनावाली ने कहा कि उन्हें कल इस नौकरी के बारे में पता चला और इसके लिए एक कमेटी बनी हुई है। जिसमें डीआर और डीएम और कुछ अन्य प्रतिनिधि भी इस कमेटी में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इसमें मेरी कोई भूमिका नहीं है और वह समाज के सदस्य हैं। जिस भी डीआर और डीएम द्वारा चयन किया है, इसके बारे में वहीं बता सकते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...