Ludhianaपंजाबः कार सवार पर हमला कर बदमाश नगदी और फोन छीनकर हुए...

पंजाबः कार सवार पर हमला कर बदमाश नगदी और फोन छीनकर हुए फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शिमला पुरी इलाके में देर रात लूट की वारदात का मामला सामने आय़ा है। पीड़ित के अनुसार बाइक सवार बदमाशों ने कार को पहले टक्कर मारी, फिर गाड़ी में तोड़फोड़ कर नगदी और फोन छीनकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए रोहित गर्ग ने बताया कि वह लोहा कारोबारी है। वह अजय और गग्गी के साथ इश्न नगर पुली पर रेस्टोरेंट में खाना खाने जा रहा था। देर रात श्री हरि कृष्ण पब्लिक स्कूल के पास बाइक सवारों ने उनकी कार को घेर लिया। जिसके बाद बदमाशों ने गाड़ी पर ईंटों से हमला किया और उनकी पिटाई की। कार में सवार तीनों युवक गंभीर घायल हो गए।

आधी रात को कारोबारी को गलियों में दौड़ा-दौड़़ा कर पीटा है। पीड़ित ने बताया कि लुटेरों ने उसके दो दोस्तों से 2 मोबाइल फोन और 12 हजार रुपए छीन लिए। रोहित गर्ग का कहना है कि बदमाशों ने एक बाइक उसकी कार I-20 के आगे लगाई और दो बाइक पीछे लगाई। कुछ दूरी पर एक युवक एक्टिव लगाकर खड़ा था। बाइक सवार एक युवक ने उसकी गाड़ी के साथ टक्कर मारी। कुछ दूरी पर जाकर जब उसने बाइक सवारों से टक्कर मारने का कारण पूछा तो उसने उसे गालियां दी। साथियों के साथ मिलकर उसकी गाड़ी पर ईंटों से हमला कर दिया। रोहित मुताबिक हमला करने वाले युवकों ने नशा किया हुआ था।

रोहित मुताबिक घायल अवस्था में वह अस्पताल पहुंचा जहां उसके दोस्त अजय के सिर में 9 टाकें लगे। उसके खुद के सिर में 5 टांके लगे हैं। दोस्त गग्गी के अंदरूनी चोट आई है। वारदात के तुरंत बाद अब थाना शिमला पुरी में हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना शिमला पुरी के एसएचओ कंवलजीत मुताबिक आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है, आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएंगा। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...