Baddiपंजाबः लेडिज सूट पहन बच्ची को किडनैप करने की कोशिश, लोगों ने...

पंजाबः लेडिज सूट पहन बच्ची को किडनैप करने की कोशिश, लोगों ने काबू कर की पिटाई, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः दुगरी से बड़ी खबर सामने आई है, जहां इलाके में एक युवक ने लेडिज सूट पहनकर स्कूल की बच्ची को अगवा करने की कोशिश की। लोगों के मुताबिक पिछले 3 दिन से वह मोहल्ले में घुम रहा था। जिसे लोगों ने युवती को किडनैप करने के आरोप में काबू कर लिया। इस दौरान लोगों ने युवक को काबू कर खंभे से साथ बांध दिया और उसकी खूब पिटाई की। युवक की पिटाई के दौरान लोगों को पता चला कि उसने करीब 10 सूट पहने हुए है। युवक पर आरोप है कि उसने गांव दुगरी में एक सरकारी स्कूल की छात्रा को अपने साथ जबरन ले जाने की कोशिश की है।

बच्ची के शोर मचाने पर लोग एकत्र हुए। उक्त युवक को लोगों ने बच्ची के साथ जबरदस्ती खींचातान करते देखा तो उसे दबोच लिया। उसके बाद उसे खंभे से बांधकर जमकर पीटा और फिर इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। सूचना मिलने के बाद पीसीआर मुलाजिम मौके पर पहुंचे और उक्त संदिग्ध शख्स को अपने साथ ले गए। वहीं, इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो गया, जिसकी जांच पुलिस कर रही है। इलाका निवासी गुरसेवक सिंह ने बताया कि गांव में सरकारी प्राइमरी स्कूल है।

यह शख्स उन्हें संदिग्ध लग रहा था। जिसने महिला सूट पहना हुआ था, वो एक पांच साल की बच्ची को खींचने की कोशिश कर रहा था। बच्ची उसके साथ जा नहीं रही थी, मगर वो जबरदस्ती करने लगा। ये देखकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों को देखकर उक्त शख्स घबराकर भागने लगा। शक होने पर लोगों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। थाना दुगरी की एसएचओ मधु बाला ने कहा कि मामले उनके ध्यान में है। अभी उक्त व्यक्ति के खिलाफ किसी ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं करवाई। फिर भी वह अपने स्तर पर मामले को वेराफाई करवा रही है।

ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਇਸ ਨੂੰ ਖੰਭੇ ਨਾਲ ਬੰਨ ਕੇ ਇਸ ਦੀ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਤੋ ਬਾਅਦ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਉਧਰ ਜਦੋਂ ਇਸ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਤਕਰੀਬਨ ਇਸ ਦੇ ਵੱਲੋਂ 10 ਸੂਟ ਪਾਏ ਗਏ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਸਬੰਧੀ ਜਾਂਚ ਦੀ ਗੱਲ ਕਹੀ ਹੈ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...