LudhianaPunjab : लुटेरों ने पानी मांगने के बहाने दिया वारदात को अंजाम

Punjab : लुटेरों ने पानी मांगने के बहाने दिया वारदात को अंजाम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

खन्ना : समराला में बुजुर्ग महिला से पानी मांगने के बहाने से आए लुटेरा वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। डब्बी बाजार के ढिल्लों मोहल्ले में घर में अकेली रह रही एक बुजुर्ग महिला के कानों से सोने की बालियां झपट ली गई।बता दें कि पहले बुजुर्ग से पीने के लिए पानी मांगा गया। तभी लुटेरा उसके कानों से बालियां झपट फरार हो गया। मोहल्ले के लोगों ने बिगड़ी कानून व्यवस्था पर रोष जताया। वहीं पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी। 82 साल की सुरिंदरा घर में अकेली रहती हैं।

उनके पति और तीन बच्चों की काफी समय पहले मौत हो गई थी। बुजुर्ग रात 8 बजे के करीब घर में खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रही थी। तभी एक लुटेरा आया, जिसने बुजुर्ग महिला से पानी मांगा। बुजुर्ग ने उसे कहा कि ठंडा पानी नहीं है, तो इसी बीच लुटेरे ने जैसा भी पानी है दे दो। बुजुर्ग ने मुंह घुमाया ही था कि लुटेरा कानों से सोने की बालियां झपट फरार हो गया।

घटना के बाद इलाके के ने कहा कि ऐसी वारदातें रोजाना ही हो रही हैं। घरों से बाहर तो दूर अब तो घरों के अंदर भी लोग सुरक्षित नहीं हैं। सरेआम एक लुटेरा पैदल बुजुर्ग के घर आया और वारदात करके चला गया। पुलिस को नकेल कसने की जरूरत है। लोगों ने कहा कि लुटेरों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस मामले को लेकर एसएचओ राव वरिंदर सिंह ने कहा कि बुजुर्ग के बयान दर्ज करके लुटेरे की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरे को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...