Punjab : पीड़ित परिवार ने थाने के बाहर किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

अमृतसर – महानगर में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा चुकी है और लोगों के मन में कानून का कोई डर नहीं है।  डी डिविजन पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले सुनियारिया वाले खुंह के इलाके से सामने आया है। जहां इलाके में रहने वाले दो भाइयों पर कुछ युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस को शिकायत दी थी। लेकिन पुलिस से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने के बाहर धरना प्रदर्शन कर इंसाफ की मांग की है। इस संबंध में पीड़ित नोजवान और उसकी बहन ने बताया कि उनके इलाके के कपूर परिवार के खिलाफ गवाही देने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। जिसके कारण आरोपी नोजवानों ने उनके दो भाइयों को घर के अंदर धारदार हथियार से घायल कर दिया गया। इस संबंधी पुलिस को शिकायत दर्ज करवाने के बाद भी राजनीतिक प्रभाव के कारण पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसके चलते उन्हें मजबूरन थाने के बाहर रोष प्रदर्शन करना पड़ रहा है। इस संबंधी जानकारी देते एएसआई थाना डी डिवीजन चरण सिंह ने बताया कि हमें शिकायत मिली थी कि 16 अगस्त को दो भाइयों पर तेजधार हथियार से हमला किया गया था। हमने मौके पर पहुंचकर जांच की है। फिलहाल मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। जिसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...