Baddiपंजाब: एकम और हशर जैसी मशहूर फिल्मों के राइटर की सड़क हादसे...

पंजाब: एकम और हशर जैसी मशहूर फिल्मों के राइटर की सड़क हादसे में मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना: पंजाबी इंडस्ट्री से बड़ी खबरें सामने आ रही है, जहां सुपरहिट फिल्म एकम और हशर सहित छोटे और बड़े पर्दे की अनगिनत अन्य फिल्मों के पटकथा लेखक और कई दशकों से पंजाबी साहित्य अकादमी से जुड़े प्रख्यात लेखक तरलोचन सिंह (65) की आज एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

मिली जानकारी के मुताबिक शाम करीब साढ़े 4 बजे लेखक तरलोचन सिंह स्कूटर पर सवार होकर स्थानीय भगवानपुरा रोड स्थित अपने आवास की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार लाल रंग की महिंद्रा थार गाड़ी ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि थार चालक उनको काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया।  इस घटना के दौरान लेखक तरलोचन सिंह की मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं त्रिलोचन के निधन की खबर मिलते ही पंजाबी साहित्यिक हलकों सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

जानकारी के मुताबिक त्रिलोचन सिंह शाम को अपने परिचित से मिलकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे घर के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही लाल रंग की थार गाड़ी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयानक था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई और शव को बड़ी मुश्किल से गाड़ी के नीचे से निकाला गया।
 
पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है और गाड़ी चालक जोकि मौके से फरार हो चुका है।पुलिस अधिकारी ने कहा कि थार चालक के बारे में  गहराई से जांच की जा रही है। डीएसपी समराला जसपिंदर सिंह ने कहा कि दोषी चाहे कोई भी हो, कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...