Breaking NewsPunjab : 72 घंटे में सुलझी चोरी की वारदात, 3 गिरफ्तार, देखें...

Punjab : 72 घंटे में सुलझी चोरी की वारदात, 3 गिरफ्तार, देखें Video

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडा। जिले पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 72 घंटे में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह को ट्रेस कर लिया है। ट्रेस करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात बारे जानकारी देते हुए मंजीत सिंह पीपीएस बठिंडा ग्रामीण के पुलिस उप कप्तान ने बताया कि इस चोरी की घटना का पता लगाने के लिए नंदगढ़ थाना पुलिस ने पुलिस कर्मियों की अलग-अलग टीमें गठित की गई थी। जिन्होंने छापेमारी करते हुए गिरोह के 3 सदस्यों को गिऱफ्तार कर लिया गया है। 

यह मामला बठिंडा सब-डिवीजन ग्रामीण के अंतर्गत पुलिस स्टेशन नंदगढ़ में 11-6-2024 को आम आदमी क्लीनिक गांव चक अतर सिंह वाला से 01 एसी मार्का बोल्टस, 02 इन्वर्टर और 01 थेट्रा की चोरी के मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा नंबर 24 दिनांक 12/ दर्ज किया गया था। जिसके तहत आज कार्रवाई की गई। 

मंजीत सिंह पीपीएस बठिंडा ने बताया कि इस चोरी की घटना का पता लगाने के लिए नंदगढ़ थाना पुलिस ने पुलिस कर्मियों की अलग-अलग टीमें बनाकर छापेमारी की। जिसके तहत पुलिस टीम को कामयाबी मिली है। पकड़े गये आरोपी मनप्रीत सिंह, सेवक सिंह निवासी गांव चक अतर सिंह वाला को आरोपी बनाया गया और गांव चक अतर सिंह वाला से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा चौथे आरोपी की पहचान भी कर ली गई है। जिसके बाद अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस हिरासत में भेज दिया जाएगा। वहीं, इस मामले में अहम खुलासा होने की संभावना है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...