पंजाबः पेट्रोल-डीजल की होगी किल्लत, बंद रखे जाएंगे पंप, ऐसोसिएशन ने किया ऐलान

जालंधर, ENS: किसानों के बॉर्डर पर डटे होने से पहले ही लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी अब पंप ऐसोसिएशन ने भी ऐलान कर दिया है। जिसके चलते आम जनता की फिर से मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन ने फैसला कर लिया है। इस दौरान पेट्रोल पंप मालिक आज पूरा दिन कंपनियों से पेट्रोल न खरीदने का फैसला कर चुके हैं, वहीं अब शुक्रवार को भी 12 से 4 बजे तक पेट्रोल पंप बंद रखे जाएंगे।

पेट्रोल पंप एसोसिएशन की जिला इकाई के नेता योगेंद्र पाल ढींगरा ने जानकारी दी कि पेट्रोल पंप मालिक आज पूरा दिन पेट्रोलियम कंपनियों से पेट्रोल नहीं खरीदेंगी। पेट्रोलियम कंपनियों को कोई ऑर्डर नहीं दिया जाएगा। शुक्रवार को भी 12 से 4 बजे तक पेट्रोल पंप बंद होंगे और किसी भी वाहन में पेट्रोल नहीं डाला जाएगा। इसके साथ ही 22 फरवरी को पेट्रोल पंप की पूरे दिन की हड़ताल रखी जाएगी। इस दिन भी किसी वाहन में पेट्रोल नहीं डाला जाएगा।

पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि समय के साथ हर व्यक्ति की आय में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन, न सरकार और न ही पेट्रोलियम कंपनियों ने डीलरों की तरफ कभी ध्यान दिया है। उनकी कमीशन आज भी पहले की तरह ही चल रही है। उनकी प्रमुख मांग है कि उनकी कमीशन को बढ़ाया जाए। 5 फीसदी कमीशन या अपूर्व चंद्रा कमेटी की सिफारिशें लागू करने की मांग रखी गई है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...