Ludhianaपंजाब : चोरों ने सिगरेट गोदाम को बनाया निशाना, देखें वीडियो

पंजाब : चोरों ने सिगरेट गोदाम को बनाया निशाना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना : टिब्बा रोड, ताजपुर रोड, राहों रोड पर चोरी की वारदातों का सिलसिला जारी है। टिब्बा रोड स्थित सिगरेट गोदाम में बाइक सवार चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर गोदाम का शटर उखाड़ कर करीब साढ़े 4 लाख की विदेशी सिगरेट की पेटियां चोरी कर फरार हो गए। 3 चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। बाइक पर चोर आधे-आधे घंटे का गेप डालकर आए। तीन चक्कर में बदमाशों ने सिगरेट की पेटियां चुराई हैं।

जानकारी देते हुए पीड़ित साहिल बबर ने बताया कि वह रोजाना की तरह ही दुकान बंद करके रात को घर चला गया। सुबह उनकी दुकान के नजदीक चने भटूरे बेचने वाले ने फोन कर सूचित किया कि गोदाम का शटर उखड़ा हुआ है। साहिल के मुताबिक उसने तुरंत दुकान पर आकार देखा तो वह दंग रह गया। शटर उखाड़कर अंदर लगा शीशे का ताला भी तोड़ा हुआ था। गोदाम से विदेशी सिगरेट की पेटियां गायब थीं। करीब साढ़े 4 लाख रुपए का माल चोर ले गए। गोदाम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि बदमाशों ने गोदाम का शटर उखाड़ा है।

तीन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है। चोर बेखौफ होकर तीन बार गोदाम में आए। करीब 1 से डेढ़ घंटे के दरमियान बाइक पर पेटियां लोड करके फरार हो गए।  साहिल ने थाना टिब्बा की पुलिस को सूचित किया। जांच अधिकारी बलजीत सिंह के मुताबिक चोरी की घटना के बाद मौका मुआयना किया। सीसीटीवी कैमरों को चेक कर लिया है। जल्द ही बदमाश पकड़ लिए जाएंगे। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...