पंजाब : अस्पताल गए परिवार के घर को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

2 लाख कैश, 1 लाख का सोना और मूर्ति लेकर चोर फरार

अबोहर : भयंकर सर्दी का फायदा उठाते हुए चोरों ने बीती रात नई आबादी के एक सूने घर में धावा बोलकर वहां से लाखों की नगदी और आभूषण चोरी कर लिए। बताया जाता है कि उक्त परिवार अपने एक सदस्य के एम्स अस्पताल में डायलसिस होने के चलते वहां पर गया हुआ है। कि पीछे से चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। जानकारी के अनुसार करीब 55 वर्षीय उमेश वधवा निवासी नई आबादी गली नंबर 9 का पिछले 2-3 दिनों से बठिंडा के एम्स में डायलसिस हो रहा है और उसके परिवार के लोग वहीं पर गए हुए है। जबकि घर पर ताले लगे हुए थे। आज अल सुबह करीब साढे 3 बजे उनका पडोसी सतीश जो कि सब्जी बेचने का काम करता है।

सुबह सब्जी मंडी में सब्जी लेने के लिए जाने लगा तो देखा कि उमेश के घर का ताला टूटा था और दरवाजा खुला था उसने भीतर जाकर देखा तो गेट खुले पड़े थे और सामान बिखरा था।  उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हुए और इसी दौरान पडोस में रहने वाली उमेश की बेटी भी वहां आ गई और सिटी टू पुलिस को सूचित किया। उमेश की बेटी ने जब घर संभाला तो वहां से करीब 2 लाख की नगदी, 1 लाख का सोना, लडडू गोपाल की मूर्ति व अन्य सामान गायब था। सूचना मिलने पर पीसीआर की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पार्षद विपन कुमार व लक्की कामरेड भी पहुचें और घटना का जायजा लिया।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...