पंजाबः गैंगस्टर जरनैल के कत्ल की इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, शेयर की पोस्ट

अमृतसर: सठियाला में बीते दिन गैंगस्टर जरनैल की हुई हत्या को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। गैंगस्टर जरनैल की बीते दिन गोलियां मारकर चार व्यक्तियों ने हत्या कर दी थी। इस हत्या की जिम्मेदारी दविंदर बंबीहा गैंग ने ली है। बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सांझा कर लिखा कि, कल सठियाला में जो कत्ल हुआ है, वह गोपी महल और डोनी ने किया है। उसने कहा कि, कुछ न्यूज़ चैनल ये दिखा रहे है कि इसका सम्बन्ध हमारे भाई गोपी घनश्यामपुरिया गैंग के साथ था, जो की गलत है।

इसका हमारे गैंग से कोई लेना देना नहीं था। इसका संबंध हमारे विरोधियों से संबंधित है। बता दें कि बीते दिन जरनैल की 24 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। जानकारी के मुताबिक हमलावारों द्वारा 15 मिनट में करीब 25 राउंड फायरिंग की गई। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी। जिसमें 4 हमलावार घटना को अंजाम देते है।

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि जैसे ही जरनैल दुकान से बाहर निकलता तो हमलावार उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला देते है। इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि 4 नकाबपोश हमलावारों ने जरनैल सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। जिसमें जरनैल सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि इस घटना दौरान एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त हमलावार स्विफट कार में सवार होकर आए थे। इस दौरान उन्होंने कई राउंड फायरिंग की। बताया जा रहा है कि जरनैल सिंह किसी काम से जा रहा था। इस दौरान हमलावारों से जरनैल का सामना हो गया। जिसके बाद हमलावारों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...