Baddiपंजाबः रैली में इस नेता का हुआ विरोध, इलाका छावनी में हुआ...

पंजाबः रैली में इस नेता का हुआ विरोध, इलाका छावनी में हुआ तब्दील, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, किसानों द्वारा लगातार पार्टी के नेताओं का विरोध किया जा रहा है। बीजेपी प्रत्याशी तरनजीत सिंह संधू लगातार विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जाकर चुनावी रैलियां कर रहे हैं। इस बीच किसान संगठन भी बीजेपी के उम्मीदवारों का विरोध कर रहे हैं, जिसके मुताबिक आज मजीठा में किसान संगठनों द्वारा बीजेपी उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू का विरोध किया जाना था, लेकिन मजीठा में बीजेपी की रैली के दौरान रैली के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

इस बीच बीजेपी प्रत्याशी तरनजीत सिंह संधू ने अपनी रैली को संबोधित करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी ने आज शिरोमणि अकाली दल के मजीठा विधानसभा क्षेत्र में रैली की और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के भारी इकट्ठ को देखकर लगता है कि लोकसभा चुनाव में मजीठा हलके से भी भाजपा को भारी संख्या में वोट मिलेंगे। उन्होंने कहा कि वह हमेशा किसानों के हक और किसानों के हित की बात करते हैं।

लेकिन किसान संगठन अभी भी इनका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले जो लोग अमृतसर से सांसद रहे हैं उनसे पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने अमृतसर के लिए क्या किया है। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा बात करता हूं कि अमृतसर में कार्गो उड़ानें शुरू होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल को यह भी बताना चाहिए कि उन्होंने दो साल में अमृतसर के लिए क्या किया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...