पंजाबः इस शहीद के घर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, भाजपा के जेपी नड्डा भी हो चुके यहां नतमस्तक

लुधियाना: जिलें में स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले शहीद सुखदेव थापर के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना मिली है। हालांकि यह जानकारी शहीद सुखदेव थापर के रिश्तेदार अशोक थापर ने दी है। अशोक थापर ने बताया कि उन्हें खुफिया एजेंसियों द्वारा जानकारी मिली है कि शहीद सुखदेव थापर को बम से उड़ा दिया जाएगा। गौरतलब है कि जिलें के चौड़ा बाजार में सुखदेव थापर का पैतृक घर है। पैतृक घर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस ने मुस्तेदी से काम कर रही है। पुलिस ने घर के चारों और सुरक्षा बढ़ा दी है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

कई बार घर को बम से उड़ाने की मिल चुकी धमकियां 

शहीद सुखदेव थापर के रिश्तेदार अशोक थापर का कहना है कि सुखदेव के पैतृक घर की सांभ-संभाल नहीं की जा रही है। इस घर में लोग नतमस्तक होते हैं। बता दें कि कुछ समय पहले बीजेपी नेता जेपी नड्डा यहां पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि इस घर को कई बार बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। शहीद सुखदेव थापर के इस घर को स्पेशल टारगेट किया जा रहा है। 

इससे पहले रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली थी धमकी 

शहीद सुखदेव थापर के घर को बम से उड़ाने के खुफिया एजेंसियों की ओर से भी इनपुट आ रहे हैं। बता दें कि पहले लुधियाना के रेलवे अधिकारी के डीएसपी ने पुष्टि की थी रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। गौरतलब है कि 15 अगस्त को पंजाब के सीएम मान भी स्वतंत्रता दिवस के समागम में पहुंच रहे हैं जिसके चलते शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...