चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल के निधन के चलते राज्य में कल सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। पंजाब सरकार ने बादल के सम्मान में बुधवार को एक दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस दौरान सभी सरकारी, बोर्ड और निगम कार्यालय, स्कूल एवं उच्च शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।
