Himachalपंजाब : गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्राली, 3 की मौत, 34 घायल

पंजाब : गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्राली, 3 की मौत, 34 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नवांशहर: पंजाब के नवांशहर के गांव परागपुर व मुबारिकपुर के श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर गांव बस्सी में 100 फुट गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौत हो गई और करीव 34 लोग घायल हैं। घायलों को हिमाचल प्रदेश के सयान अस्पताल बाथड़ी में प्राथमिक उपचार देने के बाद सिविल अस्पताल नवांशहर रेफर कर दिया है। गांव परागपुर व मुबारिकपुर से 40 श्रद्धालु रविवार सुबह ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर श्री गुरु रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब में माथा टेकने आए थे। तपोस्थल में माथा टेककर चरन छो गंगा को जाते समय गांव बस्सी की पहाड़ियों में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पहाड़ी के नीचे करीब 100 फुट गहरी खाई में गिर गई।

सूचना मिलते ही वहां भारी संख्या में ग्रामीण और पुलिस चौकी प्रभारी लखबीर सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मचारी पहुंचे। लोगों ने घायलों को खाई से निकालकर निकटवर्ती हिमाचल के सयान अस्पताल बाथड़ी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल नवांशहर में डाक्टरों ने भूपिंद्र कौर पुत्री हरबंस (23) निवासी मुबारिकपुर, महिंद्र कौर (60) पत्नी प्यारे लाल व सुखप्रीत कौर (19) पुत्री दविंद्र सिंह निवासी परागपुर, थाना काठगढ़, जिला नवांशहर को मृत बता दिया। वहीं कुलविंदर, महिला भागों व गुरमीत कौर को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। ये सभी नवांशहर के गांव मुबारिकपुर के रहने वाले हैं।

वहीं नवप्रीत कौर (10), सीमा रानी (35), बबीता (10), पूनम (25), भोली (23), जसवीर कौर, शिंदो देवी, कुलविंदर कौर (35), सुनीता (32), भागो (60), शिंदो (32), हरदीप कौर (9), बलजीत कौर (60), परमवीर सिंह (10), लवप्रीत सिंह, पुनीत (15), शादी राम (46), रामपाल (25), नछत्तर सिंह (12), चमन लाल (27), हर्ष (21) समेत करीब 34 श्रद्धालु घायल हैं। इनका नवांशहर के सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बता दें कि अप्रैल में हुए दो हादसों में 10 लोगों की मौत हो गई थी और 31 से ज्यादा घायल हुए थे। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...