पंजाब: दर्दनाक हादसा, जन्मदिन मना रहे दोस्तों की कार नहर में गिरी, 3 युवक बहे, तालाश जारी

फरीदकोटः जिले में आज बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जन्मदिन की पार्टी कुछ ही देर में मातम में बदल गई। दरअसल, जन्मदिन मना रहे दोस्तों की कार सरहिंद नहर में गिर गई। हादसा मचाकी मल सिंह वाले पुल के पास हुआ है। लोगों ने कार को तो बाहर निकाल लिया लेकिन उसमें सवार तीन नौजवान पानी में बह गए हैं। गोताखोर उनकी तलाश में जुटे हैं। कार सवार तीनों दोस्त बाजार से सामान लेकर नहर किनारे पहुंचे थे। हालांकि वहां पर उनका इंतजार कर रहे दो अन्य दोस्त बच गए।

जानकारी के अनुसार गांव बीहले वाला के रहने वाले पांच दोस्त अकाशदीप सिंह, सुखदीप सिंह, हरमन सिंह, जगमोहन सिंह व दविंदर सिंह अपने दोस्त अकाशदीप सिंह का जन्मदिन मनाने कार से मचाकी पुल के पास सरहिंद नहर किनारे पहुंचे। कुछ समय बाद खाने-पीने का सामान लेने हरमन, जगमोहन और दविंदर कार से बाजार लेने गए। जबकि अकाशदीप सिंह और सुखदीप सिंह नहर किनारे ही रुक गए। बाजार से लौटते समय मचाकी पुल के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में जा गिरी। बाहर बैठे दोनों दोस्तों के शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद कार को तो बाहर निकाल लिया गया लेकिन तीनों नौजवानों का कुछ पता नहीं चल सका। 

सूचना मिलने पर ग्रामीणों समेत थाना कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। तुरंत गोताखोरों को बुलाया गया। गांव के सरपंच प्रीतम सिंह ने बताया कि इन सभी नौजवानों की आयु 18 से 20 साल के बीच है। सभी जन्मदिन मना रहे थे। बाजार से सामान लेकर आते समय कार अचानक नहर में गिर गई। कार सवार तीन नौजवान का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। थाना कोतवाली के एसएचओ गुरविंदर सिंह ने बताया कि पांच नौजवानों में से दो सही सलामत है जबकि कार सवार तीन नौजवान पानी में बह गए। तलाश की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...