मोगा: 15 अगस्त को लेकर जहां एक तरफ प्रशासन तैयारियों में दिन रात एक कर रहा है, वही मोगा में राष्ट्रिय ध्वज की दुर्दशा का मामला सामने आया है। यह घटना प्रशासनिक अला अधिकारियों के आवास पर बने हुए आवास के मैन गेट की है। हैरानी की बात है की इस आवास के एक तरफ डीसी का बंगला है तो दूसरी तरफ जिले की सब जैल, जिसके बावजूद किसी भी अधिकारी का तिरंगे की ओर ध्यान नहीं गया। नगर निगम कमिश्नर पूनम सिंह से तिरंगे की दुर्दशा के बारे में बात की गई तो उन्होंने डिप्टी कमिश्नर से बात करने का हवाला देकर पल्ला झाड़ दिया।
