Baddiपंजाबः तहबाजारी टीम से परेशान होकर 2 लोगों ने खुद को लगाई...

पंजाबः तहबाजारी टीम से परेशान होकर 2 लोगों ने खुद को लगाई आग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के 32 सेक्टर इलाके में तहबाजारी की टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान 2 दुकानदारों ने इसका विरोध किया और जिसके बाद उनका आरोप है कि वह तहबाजारी की इस कार्रवाई से परेशान होकर उन्होंने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। बता दें कि इस घटना के दौरान मौके पर पुलिस और नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे। जिनके सामने इन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस बीच दोनों व्यक्ति झुलस गये और पुलिस अधिकारियों ने गेट तोड़कर उन्हें बाहर निकाला।

हादसे में घायल वीरू सिंह ने बताया कि उनकी किराना दुकान पिछले 30 वर्षों से है। पीड़ित ने कहा कि पिछले कुछ समय से निगम अधिकारी उनसे दुकान खाली करने को कह रहे थे। इस दौरान आज दुकान को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा था। पीड़ित ने कहा कि इसी के विरोध में उन लोगों ने अपने ऊपर तेल छिड़क कर आग लगाई। हादसे में उसकी बहन नीलम का हाथ भी जल गया। वहीं, चाय की दुकान लगाने वाले अनमोल ने अधिकारियों पर धक्का करने का आरोप लगाया। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, घायल 70 फीसदी जल चुके थे, जिनमें से अनमोल को डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच कर आत्मदाह करने वाले लोगों और उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दो भाइयों द्वारा खुद को आग लगाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। असिस्टेंट टाउन प्लानर (ATP) हरविंदर सिंह हनी ने कहा कि झुलसे हुए दोनों भाई वीरु और अनमोल ने सरकारी 71 गज की जमीन पर कब्जा किया हुआ है। इन्हें हफ्ता पहले नोटिस जारी किया था, लेकिन इन लोगों ने सरकारी जगह खाली नहीं की। बिल्डिंग ब्रांच की शाखा जब कार्रवाई करने पहुंची तो दोनों भाइयों ने मिट्‌टी का तेल डालकर निगम कर्मचारियों को जलाने की कोशिश की। गनीमत रही कि पुलिस कर्मचारी साथ थे जिन्होंने कार्रवाई करने गए निगम कर्मचारियों को बचा लिया। इस दौरान बौखलाहट में दोनों ने खुद को आग लगा ली। ATP ने कहा कि इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है। जिन लोगों ने सरकारी काम में अड़चन डाली है, उनके खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...