Ludhianaपंजाबः सदिंग्ध परिस्थितियों में ट्रक ड्राइवर की मौ'त, 3 साल पहले हुई...

पंजाबः सदिंग्ध परिस्थितियों में ट्रक ड्राइवर की मौ’त, 3 साल पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः भमियां कलां गांव से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात ट्रक ड्राइवर का शव पंखे से बंधी रस्सी से लटका मिला। मृतक की पहचान करण कैंथ निवासी भमियां कलां गांव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार करण ट्रक चलाने का काम करता था। इस बीच उसका भाई उसे बुलाने के लिए पहुंचा तो वह पंखे से बंधी रस्सी से लटका मिला। उसने शोर मचाया तो परिजन व आस-पड़ोस के लोग माैके पर पहुंचे। करण की मौत हो चुकी थी। लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

हालांकि इससे पहले शव को उतार कर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। थाना जमाल पुर की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और देर रात सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार करण ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी किरण दीप व उसके प्रेमी संदीप को ठहराया। ड्राइवर पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से आहत था।

3 साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। दोनों के अभी कोई बच्चा नहीं था। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। थाना जमालपुर के जांच अधिकारी एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि उन्हें मृतक के कमरे में छानबीन करने पर एक सुसाइड नोट मिला। इसमें करण ने पत्नी व उसके प्रेमी संदीप का नाम लिखा। एएसआई  दिलबाग सिंह के अनुसार मृतक युवक करण के पिता बिकर सिंह के बयानों पर उसकी पत्नी किरनदीप व आशिक संदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। सुसाइड नोट को टेस्ट के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। शव का बुधवार यानी आज पोस्टमॉर्टम होगा। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...