Rupnagarपंजाब: शैलर मालिक से तंग ट्रक ड्राइवर और आढ़तियों ने लगाया धरना,...

पंजाब: शैलर मालिक से तंग ट्रक ड्राइवर और आढ़तियों ने लगाया धरना, देखे वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुर: कलानौर स्थित शैलर के बाहर ट्रकों से गेहूं न उतारने के विरोध में आढ़तियों व ट्रक चालकों द्वारा धरना  लगाया गया। आढ़तियों और ट्रक चालकों का आरोप है कि शैलर मालिक उन्हें बेवजह परेशान कर रहा है। वह अपने चहेतों की गाड़ियां अनलोड करा रहे हैं, जबकि उनकी गाड़ियां तीन दिन से खाली नहीं हो रही हैं।

जिस कारण  उन्हें नुकसान हो रहा है।  ट्रक चालकों का आरोप है कि जब वे शैलर मालिक से बात करने गए तो उनके साथ गाली-गलौज की गई। धरने के दौरान जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी रवनीत कौर ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया कर धरना समाप्त कराया। 

प्रदर्शन में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन चारुनी के प्रांत युवा अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ने कहा कि कलानौर रोड स्थित इस शेलर में पिछले तीन दिनों से ट्रकों से गेहूं नहीं उतारा जा रहा है। आढ़ती तीन दिन से फसल लेकर खड़े हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। खराब मौसम फसल खराब कर सकता है लेकिन किसी को परवाह नहीं है। ट्रक मालिकों का समय बेवजह बर्बाद हो रहा है.

इस मामले में शैलर मालिक से फोन पर बात की गई, लेकिन उन्होंने अपना पक्ष नहीं  दिया। खाद्य आपूर्ति अधिकारी रवनीत कौर ने कहा कि शैलर मालिक ने कांटा बंद कर दिया था, जिसे चालू कर दिया गया है। बारी के अनुसार ट्रको से गेहूं  को उतारने का काम भी शुरू हो गया है। दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया है.

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...