फिरोजपुरः गुरु हरसहाये हलके के गांव सैदे से बड़ी खबर सामने आई है। जहां मामे ने भांजे की गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक जमीनी विवाद और पैसे के लेने को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इस दौरान भांजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक कुलबीर सिंह पुत्र जरनैल सिंह को पैसों के लेनदेन को लेकर गोली मारी गई है। हत्यारे की पहचान कश्मीर सिंह के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए है।
