Ludhianaपंजाबः अनोखा वाहन चोर गैंग हुआ सक्रिय, पुलिस भी हुई परेशान, देखें...

पंजाबः अनोखा वाहन चोर गैंग हुआ सक्रिय, पुलिस भी हुई परेशान, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शहर में लूटपाट और चोरी के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं चोरी की वारदातों के दौरान अब जिले में एक एक अनोखा वाहन चोर गैंग सक्रिय हो गया है। हैरानी की बात यह है कि उक्त वाहन चोर गैंग वाहनों को चोरी करने के बाद अगले दिन उक्त वाहन को दूसरी जगह रख देते है और दूसरी जगह से वाहन चोी करने बाद अगले दिन पहली जगह पर रख देते है। वहीं इस गिरोह के वाहन चोरी के अनोखे तरीके से पुलिस भी परेशान हो गई है। ऐसे में लगातार पुलिस को वाहन चोरी की शिकायते मिल रही है।

वहीं अब इस मामले की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस अलग-अलग इलाकों में सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। हालांकि इस मामलों को लेकर अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए इस्लाम गंज के सुदर्शन कुमार ने कहा कि वह बीते दिन बैंक में पैसे जमा करवाने गए हुए थे। ऐसे में जब वह वह बैंक से बाहर आए तो उनकी एक्टिवा वहां से गायब थी। उन्होंने बैंक के मैनेजर से बातचीत की। जिसके बाद बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो हैरानीजनक खुलासा हुआ।

दरअसल, सीसीटीवी में एक संतरी रंग की टोपी पहने युवक एक्टिवा पर आया और उसने अपनी एक्टिवा बैंक के बाहर पार्क की। कुछ समय इधर-उधर घुमता रहा। जिसके बाद चोर ने पीड़ित की एक्टिवा का ताला मास्टर चाबी से खोला और अपनी एक्टिवा वहां पर छोड़कर पीड़ित की लेकर फरार हो गया। वहीं जब चोर की एक्टिवा को चैक किया तो उसकी डिग्गी खुली हुई थी। जिसमें में एक्सिस बैंक की कापी बरामद हुई। इस दौरान जब उक्त कापी के जरिए उससे संपर्क किया तो पता चला है कि उनकी एक्टिवा डीएमसी नजदीक एक होटल के बाहर से चोरी हुई है।

ऐसे में उक्त चोर DMC के बाहर भी एक पहले से चोरी की हुई एक्टिवा छोड़ कर गया है। सुदर्शन मुताबिक बैंक के बाहर मिली एक्टिवा के मालिक को सूचित कर दिया है। DMC से चुराई गई एक्टिवा थाना डिवीजन नंबर 3 के सुपुर्द कर दी है। फिलहाल उनकी चोरी हुई एक्टिवा का अभी कुछ पता नहीं चला। वहीं इस मामले को लेकर थाना प्रभारी अमृतपाल सिंह ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में ले लिया है। आरोपी को काबू करने के लिए मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...