चंडीगढ़: संयुक्त किसान मोर्चा ने एक बार फिर से केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। इसी के चलते संयुक्त किसान मोर्चा ने पंजाब में 18 अप्रैल को रेलों का चक्का जाम करने का ऐलान किया है। मोर्चे का कहना है कि दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक पंजाब में रेलें रोकी जाएंगी। बता दें कि वेल्यू कट को लेकर किसानों द्वारा यह मोर्चा लगाया जा रहा है। किसानों ने केंद्र के खिलाफ योग्य मुआवजा नहीं जाने के इल्जाम लगाए हैं। किसानों ने कहा कि उन्हें प्रति एकड़ के हिसाब से उन्हें मुआवजा दिया जाए। अगर फसल 100 प्रतिशत खराब है तो 50 हजार रुपए, अगर 50 प्रतिशत खराब है तो 25 हजार रुपए मुआवजा दिया जाए। संयुक्त किसान मोर्चा ने यह भी ऐलान किया है अगर आम जनता 18 अप्रैल को परेशान नहीं होना चाहती तो वह उस दिन सफर न करें।
