Ludhianaपंजाबः सिविल अस्पताल में हुआ हंगामा, युवक ने की तोड़फोड़, देखें वीडियो

पंजाबः सिविल अस्पताल में हुआ हंगामा, युवक ने की तोड़फोड़, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः सिविल अस्पताल में देर रात युवक द्वारा भारी हंगामा किया गया। इस दौरान युवक ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि युवक ने ट्रामा वार्ड में युवक ने शीशे तक तोड़ दिए। हैरानी की बात यह है कि इस घटना के दौरान पुलिस कर्मचारी मूक दर्शक बने रहे। मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक ने मरीजों पर भी हमला किया। वहीं मरीज से मिलने आए रिश्तेदार की दाड़ी नोंच दी। कहा जा रहा है कि उक्त युवक शंभु बॉर्डर धरने से वापस आया है। इस दौरान वहां पर छोड़ गए आंसू गैस की गैस युवक के दीमाग को चढ़ गई है।

जिसके चलते उसका दीमागी संतुलन बिगड़ चुका है।जानकारी के अनुसार अस्पताल में तोड़फोड़ और गाली गलोच करने वाला टिब्बा रोड ग्रीन सिटी के इलाके का रहने वाला किसान गुरलाल सिंह है। गुरलाल शंभू धरने से 21 फरवरी को हुई आंसू गैस की गोलाबारी के दौरान बीमार हो गया। गुरलाल को बुधवार सिविल अस्पताल लुधियाना में भर्ती कराया गया। जहां देर शाम को गुरलाल सिंह की हालत भी बिगड़ गई। मरिजों के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन को सूचित किया। जिन्होंने गुरलाल को नींद का टीटा लगाकर उसे अलग वार्ड में शिफ्ट किया गया। अस्पताल में मरीज दिलबाग को मिलने आए मेजर सिंह ने कहा कि उक्त युवक वार्ड में हंगामा कर दरवाजे तोड़ रहा था। उसे जब रोकने की कोशिश की तो उक्त युवक ने दाड़ी को नोच दिया।

दाड़ी के कई बार उसने उखाड़ कर बेअदबी की है। अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा नहीं है। नानक नगर से आए मरीज कुलबीर के रिश्तेदार ने कहा कि सरेआम युवक वार्ड में तोड़ फोड़ करता रहा और पुलिस कर्मचारी तमाशा देखते रहे। अस्पताल में सरेआम मरीजों के साथ मारपीट हुई। हंगामा देख किसी ने उस युवक को रोकने की हिम्मत नहीं की। डाक्टर तक देर रात इस वारदात से सहमे दिखे। मरीज की रिश्तेदार इंद्रजीत कौर ने कहा कि उक्त युवक ने मरीजों के साथ मारपीट की। उसे जब रोका गया तो वह कहने लगा कि वह धरने से आया है। सब लोग उसके साथ धरने पर चलो। इंद्रजीत कौर ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मरीजों की सुरक्षा को यकीनी बनाया जाए। इस मामले में सिविल अस्पताल पुलिस चौकी के इंचार्ज राजिंद्र सिंह ने कहा सीसीटीवी चैक करवाए जाएगे। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...