Fazilkaपंजाबः विधानसभा में हुआ हंगामा, CM व गृह मंत्री पर FIR की...

पंजाबः विधानसभा में हुआ हंगामा, CM व गृह मंत्री पर FIR की उठी मांग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया। इससे पहले विपक्ष ने खूब हंगामा किया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राजा वड़िंग और प्रताप सिंह बाजवा ने शुभकरण की मौत पर पंजाब सरकार को घेरा। विपक्ष ने जीरो एफआईआर दर्ज करने का मुद्दा उठाया और सरकार इस मामले पर जवाब देने की मांग की। दोनों नेताओं ने राज्यपाल से कहा कि अभिभाषण शुरू होने से पहले पहले दो मिनट का मौन रखा जाए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रताप सिंह बाजवा से अभिभाषण शुरू होने देने की अपील की।

इसके बाद शोरगुल और नारेबाजी के बीच राज्यपाल ने अपना अभिभाषण शुरू किया। कुछ देर में कांग्रेस सदस्य वेल में पहुंचे। विपक्ष ने हरियाणा मुख्यमंत्री और गृह मंत्री पर केस दर्ज करने की मांग की। विपक्ष ने एफआईआर में हरियाणा के मंत्री और पुलिस कर्मियों को नामजद करने की मांग उठाई। राजा वड़िंग ने कहा कि अभी सिर्फ एक एफआईआर हुई है। किसान प्रीतपाल पीजीआई में भर्ती है। उनके मामले में अभी तक कोई कर्रवाई नहीं की गई है।

कांग्रेस विधायकों ने वेल में सरकार के खिलाफ नारेबाजी। इस पर राज्यपाल ने कहा कि मैं आपकी नाराजगी और गुस्से को समझ सकता हूं लेकिन आपको अपनी बात रखने का समय मिलेगा। कांग्रेस व शिअद नेताओं ने पंजाब और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और हरियाणा मुख्यमंत्री पर मामला दर्ज करने की मांग की। राज्यपाल ने नारेबाजी के बीच अपना अभिभाषण खत्म किया।  वे केवल 9:38 मिनट ही बोल सके। सदस्यों का सत्र में स्वागत संबंधी लाइन पढ़ने के बाद राज्यपाल ने अभिभाषण पढ़ा हुआ समझा जाए कहकर अपना अभिभाषण समाप्त किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...