पंजाबः ट्रॉली और कार की टक्कर में गाड़ियों को लगी आग, देखें तस्वीरें

लुधियानाः पंजाब के लुधियाना में आज हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां गाड़ियों की टक्कर होने से गाड़ी धूं-धूं जलकर राख हो गई। शहर के चंडीगढ़ रोड पर जमालपुर चौक में कार और ट्रॉली में टक्कर हो गई। जिससे गाड़ी में आग लग गई। कार पूरी तरह से जल गई है ओर ट्रैक्टर की एक साइड को भी आग से नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार बलैनो कार में सवार होकर दो युवक चंडीगढ़ से समराला चौक की तरफ जा रहे थे। जमालपुर में चौक में लकड़ी के बुरादे से भरी ट्रॉली के चालक ने ट्रैक्टर ट्रॉली मेट्रो रोड की तरफ मोड दी। पीछे आ रही कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि इसका चालक इस पर नियंत्रण नहीं कर पाया और कार सीधी ट्रैक्टर में जा ठुकी। इससे उसमें आग लग गई।

वहां मौजूद पीसीआर मुलाजिमों और अन्य लोगों ने कार के चालकों को बाहर निकाला और कार पर पानी डालना शुरू किया। जिससे जानी नुकसान से बचाव रहा है। जबकि कार पूरी तरह से जल गई है। थाना फेाकल प्वाइंट प्रभारी इंसपेक्टर अमनदीप सिंह का कहना है कि घटना सुबह दो बजे की है, गाड़ी के सवारों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें किसी निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। अभी उनके नाम और एड्रेस पता नहीं चल सके हैं।

Related Articles

spot_img

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...