Baddiपंजाबः SBI BANK में हुई वारदात को लेकर लूटरों की वीडियो आई...

पंजाबः SBI BANK में हुई वारदात को लेकर लूटरों की वीडियो आई सामने, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तरनतारन: पंजाब में लूटपाट की वारदाते लगातार बढ़ रही है। वहीं जिले के अंतर्गत आते गांव ढोटियां से बड़ी खबर सामने आई है। जहां भारतीय स्टेट बैंक की शाखा को लूटने पहुंचे 4 नकाबपोश हथियारबंद लुटेरों ने वारदात में नाकाम होने के बाद गोलियां चला दी। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें लुटेरे हाथों में पिस्तौल लेकर बैंक में घुसते है। इस दौरान बैंक के स्टाफ कर्मियों में हड़कंप मच जाता है। वहीं इस घटना के दौरान जब पंजाब पुलिस के 2 एएसआई द्वारा आरोपियों को काबू करने की कोशिश की गई तो आरोपियों ने गोलियां चलाते हुए उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

वहीं घटना के बाद पुलिसने जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के गांव ढोटियां में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा को 2 मोटरसाइकिलों सवार हथियारबंद नकाबपोश लुटेरों द्वारा आज करीब 12:30 बजे लूटने के लिए निशाना बनाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार 3 लुटेरे बैंक के अंदर दाखिल हो गए जबकि एक बाहर इंतजार कर रहा था जिनके पास पिस्तौल थी। इस दौरान अपनी ड्यूटी के लिए रोज की तरह बैंक पहुंचे पीसीआर मोटरसाइकिल कर्मचारी बलविंदर सिंह और उनके साथी कर्मचारी द्वारा शक के आधार पर आरोपियों की पूछताछ शुरु की गई।

इसके बाद आरोपियों ने पुलिस कर्मचारी के साथ हाथापाई करते हुए उन्होंने गोली चला दी। इस दौरान बलविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल कर्मचारी की हालत ज्यादा नाजुक बताई जा रही है जिसे गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। इस घटना के बाद एसपी स्थानीय मनविंदर सिंह सहित  पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे लेते हुए आरोपियों की तलाश में हाई अलर्ट कर दिया गया है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...