Himachalपंजाबः 7 घंटे तक चली विजिलेंस की पूछताछ, खत्म होते ही बाहर...

पंजाबः 7 घंटे तक चली विजिलेंस की पूछताछ, खत्म होते ही बाहर आकर फिर गरजे पूर्व सीएम चन्नी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आय से अधिक संपत्ति मामले में राज्य सतर्कता विभाग ने शुकवार को उन्हें तलब किया था। इस दौरान विजिलेंस के द्वारा पूछताछ से पहले चन्नी ने आप पर सवाल खड़े किए थे। जिसके बाद वह विजिलेंस के दफ्तर में पूछताछ के लिए गए। इस दौरान विजिलेंस के मोहाली दफ्तर में पूर्व सीएम चन्नी से 7 घंटे तक लगातार पूछताछ चली। पूछताछ खत्म होने के बाद दफ्तर से बाहर आते ही चन्नी एक बार फिर से सरकार पर गरजते हुए दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। पूर्व सीएम चन्नी ने कहाकि मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है। धक्के से केस डालने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि उन पर लगाए गए इलजाम साबित करके दिखाए। उन्होंने कहा कि जो लोग कहते थे कि चन्नी के पास 170 करोड़ की प्रॉपर्टी है, इसके बेटों के पास साढ़े 4 लाख करोड़ की गाड़ियां है, अब वह बताए कहां पर है।

बता देंकि विजिलेंस से पूछताछ से पहले भी चन्नी ने प्रेस वार्ता की थी। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘विजिलेंस टीम को मुझे 20 तारीख को बुलाना था, लेकिन उन्होंने मुझे आज बुलाया है जिस दिन सारे दफ्तरों की छुट्टी है। मुझे परेशान करने के लिए खास आज के दिन पंजाब सरकार के दफ्तर खुल रहे हैं। मैं वहां अकेला जाऊंगा, चाहे फिर आप मुझे बैठाकर मारें, पीटें। वह मुझे एक दिन जान से भी मार सकते हैं।’ इस दौरान पूर्व सीएम प्रेस वार्ता दौरान भावुक हो गए और कहा कि कोई कह दे कि मैंने किसी की बदली करवाने के लिए पैसे लिए, मुझे फांसी चढ़ा देना। उन्होंने कहा कि मैंने अपने पैसे खर्च करके चुनाव लड़े है। उन्होंने कहा कि मैं जब भी चुनाव लड़ता हूं अपने घर से चाय और पकौड़े भेजता हूं। पूर्व सीएम ने कहा मैंने अपनी जमीन बेचकर चुनाव लड़े है और आज मेरे पास कोई कारखाने भी नहीं है। सिर्फ मेरे बेटे के पास एक रद्दी सा शैलर है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...