Himachalपंजाबः रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार पटवारी की जांच के दौरान विजिलेंस...

पंजाबः रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार पटवारी की जांच के दौरान विजिलेंस हुई हैरान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

संगरूर : पंजाब सरकार के आदेशों पर भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत कुछ समय पहले विजिलेंस ने पटवारी को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया था। वहीं रिश्वत मामले में गिरफ्तार पटवारी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार जांच के दौरान यह पटवारी करोड़ों का मालिक निकला। दरअसल, हल्का खनौरी में तैनात पटवारी बलकार सिंह की संपत्ति इतनी ज्यादा सामने आई है, जिससे विजिलेंस भी हैरान है। गौरतलब है कि रिश्वत मामले में गिरफ्तार पटवारी के पक्ष में बाकी पटवारियों ने कलमबंद हड़ताल कर दी थी इसके बाद सीएम मान ने उन्हें चेतावनी दी कि जो करना है करें, लेकिन उसके बाद उन्हें कलम देनी है या नहीं, इस पर फैसला सरकार करेगी। 

जांच दौरान अहम खुलासा हुआ है कि पटवारी बलकार सिंह ने अपनी 21 साल की नौकरी के दौरान 54 जगहों पर 55 एकड़ जमीन खरीदी, जिसकी कीमत करोड़ों में है। यही नहीं विजिलेंस के सामने पटवारी द्वारा 1.24 करोड़ से अधिक जमीन खरीदने की भी खबरें आई हैं। सबसे ज्यादा जमीन संगरूर में खरीदी है। इसके अलावा भुटाल कलां, जलूह, गुजरां, बलरां, कलीपुर, हमीरगढ़, मकड़ साहिब, रोडेवाल, घोड़ेनब, भुटाल खुर्द में भी जमीन खरीदी गई है। मामले में आगे की जांच विजिलेंस द्वारा की जा रही है। गौरतलब है कि सुदर्शन राय निवासी खनौर के साथ हुई धोखाधड़ी के बाद बलकार सिंह के भ्रष्टाचार भंडाफोड़ हुआ था।

सुदर्शन के नाम पर खनौरी में 14 कनाल 11 मरले जमीन थी और उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया था। घग्गर नदी को चौड़ा करने के लिए उसकी जमीन 2 कनाल 12 मरले  सरकार ने अधिग्रहीत कर ली थी और बाकी 11 कनाल, 19 मरले खनौरी शहर में थी। उसने आरोप लगाया कि वर्ष 2018 में पटवारी बलकार सिंह ने अन्य लोगों के साथ मिलकर इस जमीन को हड़पने के लिए फर्जी वसीयत तैयार कर साथी दीपक राज के नाम कर दी गई और पूरे परिवार के झूठे बयान दर्ज किए गए। इस शिकायत की जांच के बाद पटवारी बलकार सिंह का पूरे खेल का भंडाफोड़ हो गया। बता दें कि इस मामले में विजिलेंस ने केस दर्ज कर पटवारी बलकार सिंह और फील्ड लॉ ऑफिसर दर्शन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...