Himachalपंजाबः IG के नाम पर 20 लाख की रिश्वत लेने के मामले...

पंजाबः IG के नाम पर 20 लाख की रिश्वत लेने के मामले में SI सहित 3 के खिलाफ वारंट जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

SP गगनेश कुमार शर्मा को भी जल्द गिरफ्तार कर सकती है विजिलेंस 

फरीदकोटः जिले के गांव कोटसुखिया में डेरा बाबा हरका दास के मुखी संत बाबा दयाल सिंह की हत्या केस में आईजी के नाम पर 20 लाख रूपए की रिश्वत लेने के मामले में तीन और आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी हुए है। वहीं, इस मामले में आरोपी डीएसपी सुशील कुमार को पहले ही विजिलेंस गिरफ्तार कर चुकी है। उसके बाद अब अदालत ने आरोपी एसआई खेम चंद पराशर, जस्सी ठेकेदार व मलकीत दास के गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए हैं। जिसके पश्चात जल्द ही इनकी गिरफ्तारी हो सकती है।

इनके अतिरिक्त आरोपी एसपी गगनेश कुमार शर्मा को भी विजिलेंस जल्द गिरफ्तार कर सकती है। बता दें कि 7 नवंबर 2019 को जिले के गांव कोटसुखिया में डेरा बाबा हरका दास के मुखी संत बाबा दयाल सिंह की हत्या केस के शिकायतकर्ता बाबा गगन दास ने विजिलेंस को मामला दर्ज करवाया था कि उक्त मामले के मुख्य आरोपी संत जरनैल दास ने पुलिस अधिकारियों को आवेदन दिया था। जांच में उसे बेगुनाह करार दे दिया गया था। लेकिन इसको लेकर बाबा गगन दास ने फरीदकोट की अदालत में याचिका दाखिल की थी।

जिसके पश्चात अदालत ने जहां जरनैल सिंह को सम्मन जारी कर दिए थे। वहीं, आइजी फरीदकोट को तलब किया था। जिसके पश्चात आइजी फरीदकोट द्वारा उक्त मामले की दोबारा जांच के लिए एसआइटी गठित की थी। एसपी गगनेश कुमार शर्मा, डीएसपी सुशील कुमार व एसआई खेम चंद पराशर द्वारा जसविंदर सिंह व मलकीत सिंह के माध्यम से बाबा गगन दास से आइजी फरीदकोट के नाम पर 50 लाख रूपये की मांग की और सौदा 35 लाख में तय हुआ। जिसमें से 20 लाख तीनों पुलिस अधिकारियों ने उससे ले भी लिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...