Chandigarhपंजाबः SYL के मुद्दे को लेकर कांग्रेसी नेताओं पर चला वॉटर कैनन,...

पंजाबः SYL के मुद्दे को लेकर कांग्रेसी नेताओं पर चला वॉटर कैनन, देखें वीडियो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: सतलुज यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) के मुद्दे पर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को मांग पत्र सौंपने जा रहे कांग्रेसी नेताओं पर चंडीगढ़ पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। कांग्रेसी नेताओं ने पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिगेट्स को तोड़ने की कोशिश की। जिसमें वह कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने पहले वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर कार्यकर्ताओं तितर-बितर कर दिया। बाद में पुलिस ने बड़ी संख्या में नेताओं व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। इससे पहले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि यह पंजाब का दुर्भाग्य है कि पंजाब के मुख्यमंत्री न तो शिक्षित है और न ही उनके पास प्रशासन को चलाने का अनुभव। बाजवा ने कहा मुख्यमंत्री 12वीं पास है।

निजी रूप से भी मुख्यमंत्री में खासी खामियां है। जिसके कारण वह पंजाब का नुकसान करवा सकते है बाजवा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ तालमेल बैठा रखा है। इसी कारण सरकारी कोठी में हरियाणा के आप नेता अशोक तंवर पंजाब से पानी की मांग करते है। बाजवा ने कहा कि पंजाब में नहर को लेकर न तो सर्वे होने देंगे और न ही पानी जाने देंगे। अगर केंद्र सरकार के पानी की मौजूदा स्थिति का सर्वे करवाना है तो वह करवा लें। क्योंकि पंजाब के पास पानी नहीं हैं। इससे पहले कांग्रेस के विधायक राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि पानी पर राजनीति छोड़ कर ड्रिप इरीगेशन को प्रोत्साहित करना चाहिए।

इससे दोनों राज्यों की पानी की कमी पूरी हो सकती है। क्योंकि पंजाब में प्रति वर्ष पानी एक मीटर नीचे जा रहा है। कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान बेहद शातिर है। उन्हें मुद्दों पर से ध्यान भटकाना आता है। मुद्दा तो यह है कि पंजाब के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि वह तो नहर बनाना चाहते हैं लेकिन विपक्ष और किसान संगठन नहीं बनने दे रहे है लेकिन मुख्यमंत्री ने विपक्ष को बहस की चुनौती दे, मुद्दे को भटकाने की कोशिश की। वड़िंग ने कहा कि हमेशा विपक्ष सत्ताधारी से जवाब मांगता है लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान विपक्ष से जवाब मांग रहे है।

उन्होंने भी दोहराया कि पंजाब के पास पानी नहीं है, किसी दूसरे राज्य को पानी नहीं दे सकते है। प्रदेश प्रधान ने कहा कि राज्यपाल पूरे पंजाब का दौरा करते है। उन्हें केंद्र को यह भी बताना चाहिए कि पंजाब के पास पानी नहीं है। 70 फीसदी किसान ट्यूबवेल से अपने फसलों की सिंचाई कर रहे है। वड़िंग ने यह भी कहा कि पंजाब के पास कभी भी फालतू पानी नहीं था। बता दें कि नहर बनाने का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था। वहीं, पानी की बौछारों के बीच कई नेताओं की पगड़ियां उतर गई। जिसें कांग्रेस के विधायक राणा गुरजीत सिंह भी शामिल हैं। इस बीच नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर कांग्रेस के कार्यक्रम से दूर रहे। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...