Himachalपंजाबः बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश की संभावना, विभाग ने जारी किया...

पंजाबः बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश की संभावना, विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की संभावना बताई है। पंजाब के कई जगहों पर तेज गरज व चमक के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और हल्की से मध्यम बारिश पड़ेगी। जिससे पारे में दो से चार डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। इससे लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से निजात मिलेगी।

मौसम विभाग की इस भविष्यवाणी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों की फसल अभी भी मंडियों में पड़ी है और ऊपर से मौसम का मिजाज भी बदल गया है। पंजाब के कुछ इलाकों में आज हलकी सी बूंदाबांदी रही जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने 28, 29, 30 अप्रैल व 1 मई को कुछ इलाकों में बारिश व तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिन वीरवार को  गुरदासपुर, पठानकोट, फरीदकोट, पटियाला व होशियारपुर में हलकी सी बूंदाबांदी हुई।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...