Baddiपंजाबः फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 4 जिलों में बारिश की चेतावनी

पंजाबः फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 4 जिलों में बारिश की चेतावनी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः पंजाब में इस सप्ताह दो बार वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) का असर देखने को मिलने वाला है। जिसमें से पहला पश्चिमी विक्षोभ आज एक्टिव हुआ है। जिसके चलते पंजाब के 4 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं दूसरे पश्चिमी विक्षोभ 13 अप्रैल को पंजाब से टकराएगा। जिसके चलते मौसम विभाग ने ओरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार आज पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और तरनतारन में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

अमृतसर और गुरदासपुर में कुछ जगहों पर सुबह हल्की बारिश देखने को मिली। जिसके चलते दिन के न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस अगर इसी तरह एक्टिव होता रहा तो पंजाब में इस साल भी हीटवेव का अधिक असर देखने को नहीं मिलेगा। बीते साल 2023 में भी अप्रैल व मई महीने में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते सामान्य से अधिक बारिश देखने को मिली थी और लोगों को हीटवेव से बड़ी राहत मिली थी।

अप्रैल 2023 में राज्य में 14.4 मिलीमीटर (एमएम) की सामान्य बारिश के मुकाबले 26.1 एमएम बारिश पड़ी थी। ये सामान्य से 81 फीसदी ज्यादा था। मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक बीते साल से पहले अप्रैल 2015 में 29.8 एमएम बारिश हुई थी, जो सामान्य से 138 फीसदी ज्यादा दर्ज की गई थी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते इस साल भी अच्छी बारिश होने का अनुमान बना हुआ है। पंजाब में दूसरा वेस्टर्न डिस्टरबेंस 13 अप्रैल से एक्टिव हो रहा है। जिसका असर दो दिन रहने वाला है। 13 और 14 को पंजाब के अधिकतर इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बारिश व तेज हवाएं चलने को लेकर भी ओरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद तापमान में हलकी गिरावट भी देखने को मिलेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...