LudhianaPunjab : महिला ने ससुरालियों पर धमकी देने का लगाया आरोप, देखें...

Punjab : महिला ने ससुरालियों पर धमकी देने का लगाया आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना। शहर से एक कपड़ा कारोबारी की बेटी को उसके ससुराल पक्ष से धमकी देने का मामला सामने आया है। जहां पीड़िता ने आरोप लगाते हुए का कि वह बाजार जाती है कि अज्ञात लोग उसका पीछा करते है। कई बार वह थाना में शिकायत भी दे चुकी है कि आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करे लेकिन पुलिस हर बार उन्हें आश्वासन दे देती है। पर गिरफ्तार नहीं करती है। इसके बाद पीड़ित महिला ने बताया कि 13 साल बाद हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं किया।

जानकारी देते हुए पीड़ित महिला ने कहा कि उसकी शादी 2004 में हेमंत सराफ के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे है। साल 2011 में ब्रेन हेम-रेज के कारण हेमंत की मौत हो गई। उसके पति का भाई रवि के साथ साझा कारोबार था। महिला ने कहा कि मौत के 15 दिन बाद ही उसके जेठ और जेठानी ने नकली फर्म बनाकर उसके पति की सारी जायदाद हड़प कर ली।

जिसके बाद पहले सैशन कोर्ट में केस लगाया लेकिन लंबी प्रक्रिया और राजनीतिक दबाव के तले जब उसकी सुनवाई नहीं हुई तो उसने हाईकोर्ट में केस दायर किया। हाईकोर्ट ने हेमंत के लेन-देन और फर्म की स्टेटमेंट चैक करवाई तो मामला गोलमाल निकला। सुमिता ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने जेठ रवि सराफ और जेठानी रीतू सराफ के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

वहीं आरोप लगाते हुए कहा कि मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर रहकर उस पर राजीनामा करने के दबाव बना रहे है। उसके घर का सारा खर्च उसके पिता उठा रहे है। जिस तरह से उसे जान से मारने की धमकियां मिल रही है इससे उसके बच्चे और पिता भी सहमे हुई है। यदि पुलिस प्रशासन ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो आने वाले समय में पुलिस थाना के बाहर धरना देने को मजबूर होंगे। पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल से मांग है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

इधर मामले संबंधी थाना डिवीजन नंबर 3 के एसएचओ अमृतपाल ने कहा कि मामले की वह जांच कर रहे है। मामले के मुताबिक जो भी कार्रवाई होगी जरूर की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...