PunjabPunjab : प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने नहर में छलांग लगाकर...

Punjab : प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने नहर में छलांग लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अबोहर : आनंद नगरी में एक युवती द्वारा नहर में छलांग कर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवती का विवाह के बाद प्रेम प्रसंग के चलते विवाद रहता था। जिसके चलते उसने नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली है। मृतक युवती के भाई सूरज सोनी ने बताया की उसकी बहन हरप्रीत की शादी आनंद नगरी गली नंबर 2 निवासी निखिल से हुई थी। 7 वर्ष पहले दोनों की लव मैरिज हुई थी, लेकिन 6 महीने बाद हरप्रीत और निखिल में अनबन रहने लगी। इस दौरान उनके यहां एक लड़का भी पैदा हुआ जो कि अब 4 साल का है।


विवाह के बाद निखिल को अपनी पत्नी हरप्रीत के बॉय फ्रेंड के बारे में पता चला तो दोनों में झगड़ा होने लगा। कई बार पंचायत हुई, लेकिन झगड़ा बढ़ता ही रहा। मृतका के भाई ने बताया कि हरप्रीत विशाल मेगा मार्ट में काम करती थी आज वह अपने मायके में काम पर जा रही यह कहकर आई थी। जिसके बाद मृतका ने खुई खेड़ा के पास नहर के किनारे अपनी मोपेड खड़ी की और उसमें अपना मोबाइल रखकर नहर में छलांग लगा दी। नहर में छलांग लगाने से पहले हरप्रीत ने अपनी भाभी को बता दिया था कि वह खुदकुशी करने जा रही है।

इस बात की सूचना राहगीरों ने 112 पर दी तो 112 पुलिस ने आकर फोन के माध्यम से परिजनों को हरप्रीत द्वारा खुदकुशी किए जाने की सूचना दी गई। इसके बाद नर सेवा नारायण सेवा समिति की टीम मौके पर पहुंची और शव को निकाला गया। जिसके बाद शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। युवती के परिवारिक मेंबरों ने युवती के प्रेमी और पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। खुईखेड़ा पुलिस ने बताया कि यह मामला अबोहर के सिटी वन एरिया का है इसलिए सिटी वन एरिया की पुलिस कार्रवाई करेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...