पठानकोट/अनमोलः एयरफोर्स में तैनात महिला स्क्वाड्रन लीडर अर्शिता जयसवाल पर एयरफोर्स मैस में काम करने वाले सेवादार ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हादसे में अर्शिता जयसवाल बुरी तरह से घायल हो गई। अर्शिता जयसवाल के सिर पर गम्भीर चोटें लगी है। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी सेवादार को गिरफ्तार कर लिया है। महिला स्क्वाड्रन लीडर की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिसे डॉक्टरों ने चंडीगड़ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ने कहा कि उन्हें एक शिकायत मिली थी। जिसमें एक महिला जोकि एयरफोर्स में बतौर स्क्वाड्रन लीडर तैनात है। उस पर मैस में काम करने वाले सेवादार ने तेजधार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया। जिसके चलते जख्मी महिला स्क्वाड्रन लीडर को चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जिसके बाद वह मामले की जांच में जुट गए और उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए। पुलिस ने इसके आधार पर एक आरोपी को काबू कर लिया है।
