Patialaपंजाबः पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, इलाके में दहशत का...

पंजाबः पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, इलाके में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सैला खुर्द/सोनू थापर: थाना गढ़शंकर के गांव बड़ेसरों से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पेड़ से अज्ञात महिला का शव लटकता मिला। जिसके आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। दरअसल, जसविंदर सिंह निवासी गोलियां अपने खेतों में गया तो उसने वहां पर पेड़ से लटक रहा महिला का शव देखा। जिसके बाद उसने घटना संबंधी जानकारी पंच बड़ेसरों को फोन करके दी। इस घटना की सूचना के बाद पंच खविंदर सिंह ने स्थानीय पुलिस को महिला के शव में सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ गढ़शंकर जसवंत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।

मृतका की पहचान अनिता पत्नी राजू प्रवासी मजदूर के रूप में हुई जो बडेसरो में ईंट भट्ठा पर पति के साथ कार्य करती थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतका की उम्र 21से 22 साल की लग रही है। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर राजू ने बताया कि उनके रिश्तेदार उत्तरप्रदेश में रहते हैं। उन्होंने वहां पर रिश्तेदार के सगाई पर जाना था लेकिन उनके पास पैसे नही थे। उसने कहा कि वह 5 दिन पहले पत्नी के साथ किसी रिश्तेदार से उधार पैसे लेने के लिए गया था। लेकिन वहां से पैसे न मिलने पर वह मायूस लौट आई। राजू ने बताया कि वह घर लौट आया लेकिन अनिता घर नहीं आई तो गढ़शंकर पुलिस को इस बारे सूचना दी थी। फिलहाल मामले को लेकर आगे की कार्यवाही जारी है। जहां उन्होंने महिला के शव को कब्जे में सिविल अस्पताल गढ़शंकर में रखवा दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...