AmritsarPunjab News: इस मामले में महिला आयोग ने SGPC हरजिंदर धामी को...

Punjab News: इस मामले में महिला आयोग ने SGPC हरजिंदर धामी को किया तलब

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंजाब राज महिला आयोग ने उन्हें एसजीपीसी की पूर्व अध्यक्ष बीबी जगीर कौर को अपशब्द कहने के मामले में चार दिन में पेश होने को कहा है। आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने मोहाली में कहा कि इस मामले में आयोग ने धामी को चार दिन में पेश होकर माफीनामा देने को कहा है। मामले में बीबी जागीर कौर की ओर से कोई बयान न आने पर गिल ने कहा कि उनकी अपनी समस्याएं हो सकती हैं पर हम काम करेंगे।

दरअसल एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने एक व्यक्ति के साथ फोन पर बातचीत करते हुए एसजीपीसी की पूर्व अध्यक्ष बीबी जगीर कौर को गालियां निकाली थी। इस दौरान फोन पर धामी ने बीबी जगीर कौर का अपशब्द भी कहे। फोन सुनने वाले व्यक्ति ने धामी की रिकार्ड की गई बातचीत व बीबी जगीर कौर को निकाली गई गालियों का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।

इसके बाद धामी का सोशल मीडिया पर भारी विरोध शुरू हो गया तो वे माफी मांगने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब पर पहुंच गए। माफी का पत्र सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह के नाम उनके पीए जसपाल सिंह को सौंपते हुए धामी ने कहा कि उनसे जाने-अनजाने में बीबी जगीर कौर के लिए अपशब्द बोले हैं इसलिए व सिख पंथ, बीबी जगीर कौर और सारी स्त्री जाति से माफी मांगते हैं। इस गुनाह के लिए श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से उनको जो भी सजा दी जाएगी वह उसे स्वीकार करेंगे। वह श्री अकाल तख्त साहिब के इस मामले को लेकर लिए जाने वाले हर आदेश का पालन करेंगे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...