Ludhianaपंजाबः फैक्ट्री का बायलर फटने से मजदूर की मौ+त, देखें वीडियो

पंजाबः फैक्ट्री का बायलर फटने से मजदूर की मौ+त, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जसपाल बांगड़ इलाके में देर रात रबड़ फैक्ट्री में बॉयलर फटने का मामला सामने आया है। हादसे में एक वर्कर की मौत हो गई, जबकि दूसरा अभी अस्पताल में गंभीर हालत में दाखिल है। धमाके की आवाज के बाद आस-पास के काफी लोग घटना स्थल पर एकत्र हो गए। हादसे में झुलसे व्यक्ति को हाथों से भी पंप देने की कोशिश लोगों ने की, लेकिन वह बचा नहीं। मरने वाले का नाम जगदीश शर्मा (40 है। हादसे में घायल व्यक्ति का नाम कुंदन है। जानकारी देते हुए मृतक जगदीश के बेटे राज कुमार ने कहा कि कंपनी से एक महिला उनके घर आई।

उसने उन्हें बताया कि कंपनी में आग लग गई है। वह लोग जाएं और अपने पिता को बचा ले। राज कुमार मुताबिक उसका पिता 5 साल से अमृत रबर फैक्ट्री में काम करता था। वह 4 बच्चों का पिता था। फैक्ट्री में बुधवार रात को वर्कर आम दिनों की तरह काम कर रहे थे। अचानक से बायलर फट गया। इसमें वहां काम कर रहे दो वर्कर जगदीश व कुंदन इसकी चपेट में आ गए। दोनों आग से बुरी तरह झुलस गए। जगदीश की मौके पर मौत हो गई।

उसका साथी जो कि पास ही खड़ा था बॉयलर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। राजकुमार ने बताया कि वे मौके पर पहुंचे तो उनके पिता जगदीश की माैत हो चुकी थी। फैक्ट्री के लोग कुछ भी नहीं बता रहे थे। काफी देर बहसबाजी के बाद बताया कि बायलर फटने से हादसा हुआ है। थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया गया है। फिलहाल परिवार के बयानों का इंतजार किया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...