Ludhianaपंजाब : युवक को किडनैप कर पीटा, जबरन शराब पिलाई, देखें वीडियो

पंजाब : युवक को किडनैप कर पीटा, जबरन शराब पिलाई, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना :  8 दिन पहले एक युवक को पतंग की दुकान से कुछ लोग किडनैप करके ले गए। उन लोगों ने उसे नंगा करके पीटा और जबरी शराब पिलाकर वीडियो बनाई। मारपीट के बाद हमलावर उसे शिवपुरी चौक पर फेंक कर चले गए। पिछले 8 दिन से युवक हमलावरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के चक्कर लगा रहा है, लेकिन पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है। पीड़ित सुखविंदर सिंह निवासी बिंद्रा कॉलोनी ने बताया कि 30 दिसंबर रात 9.30 बजे वह दरेसी के नजदीक एक पतंग की दुकान पर खड़ा था। इस दौरान एक युवक से कुछ लोग मारपीट कर रहे थे। हमलावरों को लगा कि मैं भी उसी युवक का साथी हूं। जिसके बाद गाड़ी में आए 5 युवक उसे किडनैप करके ले गए। किडनैपरों ने अपने 15-20 साथियों को बुलाने के बाद नंगा करके पीटा।

सुखविंदर का आरोप है कि हमलावरों में थाना पुलिस में काम करता वॉलंटियर भी शामिल था। बदमाशों ने हथियारों के बल पर उसे जबरन शराब पिलाई और गलत बयानबाजी कराकर वीडियो बना ली। जिसके बाद आरोपी उसे शिवपुरी चौक पर फेंक कर चले गए। इस मामले संबंधी थाना डिवीजन नंबर 4 में उसने कई बार शिकायत दर्ज करवानी चाही, लेकिन पुलिस उसकी शिकायत तक दर्ज नहीं कर रही। थाना डिवीजन नंबर 4 के SHO गुरजीत सिंह ने कहा कि दोनों पक्ष उनसे टाइम लेकर गए थे। अब दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जांच कर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...