LudhianaPunjab News : युवक ने घर को लगाई आग, सारा सामान जलकर...

Punjab News : युवक ने घर को लगाई आग, सारा सामान जलकर राख

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना : कस्बा हलवारा नजदीक गांव अकालगढ़ कलां में देर रात एक नशेड़ी युवक ने अपनी मां से नशा खरीदने के लिए रुपये मांगे तो मां ने पैसे देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद नशेड़ी युवक ने अपने ही घर को आग लगा दी।  घर को आग लगाने के बाद खुद अंदर बैठ कर आत्मदाह की धमकी देने लगा। आरोपी की पहचान धर्मेंदर सिंह उर्फ मोनी के तौर पर हुई है। आग से लाखों का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची।

 दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार  देखते ही देखते आग भड़क गई और पूरा घर आग की चपेट में आ गया। आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगी। आस-पास के लोग मौके पर इकट्ठा हुए और आग को बुझाने का प्रयास किया। वहीं अंदर फंसी युवक की मां राजवंत कौर को निकालने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी लोगों को घर के अंदर दाखिल होने नहीं दे रहा था। इसके बाद घटना की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची दकमल विभाग की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का सारा सामान आग की भेंट चढ़ चुका था। 

आरोपी धर्मेंदर अपनी मां राजवंत से नशा खरीदने के लिए 1300 रुपये मांगे थे, मां ने पैसे देने से मना कर दिया। जिसके बाद युवक गुस्से में आ गया और घर को आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सुधार थाना प्रभारी जसविंदर सिंह, एसआई कर्मजीत सिंह और सेवा सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। वहीं आरोपी युवक घर के अंदर ईंट-पत्थर लेकर बैठ गया। जैसे ही पुलिस और स्थानीय लोग आग बुझाने पहुंचे तो आरोपी ने उनपर पत्थराव कर दिया। वहीं, पकड़े जाने के डर से आरोपी पुलिस को आत्मदाह की धमकी दे रहा था। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बड़ी मुश्किल से आरोपी को हिरासत में लिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...