पंजाबः दिन दहाड़े नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

अमृतसरः गांव बंडाला में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर आनंदपुर साहिब जा रहा था। इस दौरान 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उसे गोली मार दी। परिवार ने बताया कि नौजवान उनके साथ ट्रैक्टर ट्रॉली पर आनंदपुर साहिब जा रहे थे, इस दौरान यह घटना घट गई। मृतक की पहाचन जजबीर के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी ने बताया कि 4 गोलियां उसके पति को लगी। पति को घायल अवस्था में अमृतसर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने बताया कि उनकी पड़ोसियों के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी।

उसके चलते उन्होंने उसके पति की गोलियां मरवा दी है। पीड़ित परिवार ने इंसाफ की मांग की है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मृतक जजवीर गांव दाऊके थाना घरिंडा के रहने वाला हैं। यह ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर आनंदपुर साहिब जा रहा था और बताया जाता है कि बुंढाले गांव के पास दो अज्ञात युवकों ने इसे गोलियां मार दी। बताया जा रहा है कि 4 गोलियां युवक को लगी है। जिस पर उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

Related Articles

spot_img

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...