Ludhianaपंजाबः फैक्ट्री बंद करवाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ'त, देखें...

पंजाबः फैक्ट्री बंद करवाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शहर में देर रात प्रीत पैलेस के पीछे बनी जम्मू कालोनी में युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। गली नंबर 7 में कैमीकल की फैक्ट्री में रोजाना सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक ड्रम चलाया जाता है। उस ड्रम को बंद करवाने के लिए मोहल्ला निवासियों ने देर रात विरोध किया। पहले भी कई बार फैक्ट्री मालिक से वह ड्रम को रात के समय बंद करने के लिए आग्रह कर चुके है लेकिन बीते रात फैक्ट्री मालिक से युवक की बहसबाजी हुई। इस दौरान जब वह जोर से चिल्लाया तो उसके हार्ट में दर्द होने लगा। युवक को तुरंत दीप अस्पताल लोगों की मदद से पहुंचाया गया लेकिन डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। मृतक की पहचान विपन वर्मा के रुप में हुई है। विपन की डेढ़ वर्ष पहले ही शादी हुई है। 

जानकारी देते हुए मृतक विपन के पिता राकेश कुमार ने बताया कि देर रात जब रजनी इंडस्ट्रीज वालों ने फैक्ट्री में चल रहे ड्रम को बंद नहीं कियो तो समस्त मोहल्ले के लोग एकत्र हुए। लोगों ने उन्हें समझाया कि वह रात के समय ड्रम बंद कर दिया करें क्योंकि वह बहुत आवाज करता है। लोग रात को सो नहीं पाते। इतने में गुस्साए फैक्ट्री मालिक ने उनसे गाली गलोच शुरु कर दी। उनके बेटे विपन की फैक्ट्री मालिक से बहसबाजी हो गई। इस दौरान उनके बेटे को हार्ट अटैक आ गया। बेटे को संभलने का मौका ही नहीं मिला कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना स्थल पर चौकी आत्म नगर की पुलिस पहुंची। फिलहाल विपन के शव को देर रात सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...