LudhianaPunjab : संदिग्ध परिस्थितियों में य़ुवक की मौत, देखें वीडियो

Punjab : संदिग्ध परिस्थितियों में य़ुवक की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना। शहर से एक संदिग्ध परिस्थितियों में य़ुवक की मौत होना का मामला सामने आया है। जहां, बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था। इसके बाद देर रात एक दोस्त का फोन आया जिसने बताया कि उनका बेटा खाली प्लाट में बेसुध पड़ा है। जिसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर देखा। लेकिन तबतक युवक की मौत हो चुकी होती थी। मरने वाले युवक की पहचान सचिन नाम के रूप में हुई है। सचिन मुंडियां कलां इलाके का रहने वाला है।

जानकारी देते हुए मृतक युवक के मौसा उदय कुमार ने कहा कि सचिन पिछले अढ़ाई साल से उनके पास रह रहा था। उसकी मां की मौत हो चुकी है। उसके पिता बैजू गुप्ता ने दूसरी शादी करवा ली। सचिन की यारी दोस्ती काफी युवकों से थी। यहां वह दिहाड़ी मजदूरी का काम ही करता था। बीते रात उसके दोस्त अंकित और दीपक उसे किसी पार्टी में लेकर गए। पार्टी में जाकर सचिन ने अपनी मौसी धर्मशीला देवी को फोन किया। उसने कहा कि वह सुबह घर आएगा।

रात करीब डेढ़ बजे सचिन के दोस्तों का फोन आया जिन्होंने बताया कि सचिन बेसुध हालत में राम नगर के डी.डी स्कूल नजदीक खाली प्लाट में गिरा पड़ा है। वह लोग जब मौके पर पहुंचे तो सचिन के शव के पास उसकी चप्पल भी नहीं था। पानी की दो खाली बोतलें पड़ी थी। उन्होंने तुरंत चौकी मुंडियां की पुलिस को सूचित किया। सुंदर नगर नजदीक प्राइवेट डाक्टर के पास सचिन को लेकर गए लेकिन डाक्टर ने मृतक करार दे दिया। सचिन के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...