Himachalपंजाबः सीएम मान के आवास के सामने युवक ने पिया जहर

पंजाबः सीएम मान के आवास के सामने युवक ने पिया जहर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

संगरूरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के समक्ष पिछले ढाई महीने से मोर्चे पर बैठे पंजाब पुलिस भर्ती 2016 में वेटिंग व 2017 वेरिफिकेशन उम्मीदवारों में से एक युवक ने देर रात काे स्प्रे पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। वीरवार से 3 व शुक्रवार को 8 उम्मीदवार अपने साथ सप्रे की बोतल लेकर मरण व्रत पर बैठे हैं। उन्होंने शुक्रवार को चेतावनी दी थी कि अगर शनिवार तक उन्हें नियुक्ति पत्र में दिए गए तो वह आत्महत्या कर लेंगे।

10 मई से धरना दे रहे भर्ती उम्मीदवार

इसी के बीच शुक्रवार रात को युवक गुरजीत सिंह ने जहर पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया जिससे तुरंत सिविल अस्पताल संगरूर लाया गया। डाक्टर ने उसका इलाज आरंभ किया लेकिन युवक ने इलाज दौरान डक्टर का विरोध किया। धरनास्थल पर ही है एक अन्य युवक ने परने से फंदा लगाने की कोशिश भी की जिसे बाकी सदस्यों ने बचाया। गौरतलब है कि 10 मई से पंजाब पुलिस भर्ती 2016 तथा 2017 वेरिफिकेशन उम्मीदवार मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के समक्ष पक्के धरने पर बैठे हैं।

लाेकसभा उपचुनाव से पहले मान ने दिया था भराेसा

लोकसभा उपचुनाव से कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि जुलाई के पहले सप्ताह में उनके मामले पर विचार विमर्श किया जाएगा तथा जल्द से जल्द उन्हें नियुक्ति के लिए सरकार द्वारा विचार किया जाएगा। ‌किंतु जुलाई का आधा महीना गुजरने के बावजूद अभी तक सरकार की ओर से उनकी नियुक्ति के लिए कोई फैसला नहीं लिया गया है जिस से आहत होकर 11 सदस्य मरण व्रत पर बैठे हैं वह आत्महत्या करने का ऐलान कर चुके हैं। गाैरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में राेजगार के मुद्दे पर आप ने सत्ताधारी दल काे घेरा था, लेकिन अब सरकार में आने पर बेराेजगाराें की काेई सुनवाई नहीं हाे रही।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...