Ludhianaपंजाबः मामूली विवाद को लेकर तेजधार हथियार से युवक का कत्ल, देखें...

पंजाबः मामूली विवाद को लेकर तेजधार हथियार से युवक का कत्ल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शहर में क्राइम की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं देर रात ढंडारी खुर्द दुर्गा कालोनी से बड़ी वारादात होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक मामूली विवाद को लेकर देर रात बदमाशों ने युवक के खंजर घोंप कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए मृतक गुरप्रीत के भाई अमनप्रीत सिंह ने बताया कि वह घर के पास ही जूस पीने गया था। इसी दौरान एक एक्टिवा पर तीन युवक पहुंचे।

एक्टिवा अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान वह व वहां खड़ा एक अन्य व्यक्ति हंसने लगे। इस पर उन तीनों युवकों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इतने में एक युवक ने उसे आकर पकड़ लिया और उससे मारपीट की। जिसके बाद वह उसे छुड़वाने के लिए आया, लेकिन बदमाश उसके भाई के सीने में करीब 1 मिनट तक खंजर घोंपते रहे। जिसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने गुरप्रीत को मृत घोषित कर दिया। अमनदीप मुताबिक उसके बेटे ने तुरंत घर जाकर उसकी पत्नी और भाई को घटना की जानकारी दी।

भाभी के साथ मौके पर गुरप्रीत भी भाई को बदमाशों से बचाने आ गया। इस आपा धापी में बदमाशों ने उसे घेर लिया और उस पर खंजर से वार किए। सरेआम जूस की रेहड़ी के पास बीच बाजार बदमाशों ने हत्याकांड को अंजाम दिया। अमनप्रीत मुताबिक जब तक वह अपने भाई को बचाने की कोशिश करता तब तक बदमाश एक्टिवा पर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में लग गई है। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर देर रात पीड़ित के परिजनों ने ढंडारी पुलिस चौकी में भी हंगामा किया। 

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...