Baddiपंजाबः सैलून में युवक की गोलियां मारकर हत्या, देखें वीडियो

पंजाबः सैलून में युवक की गोलियां मारकर हत्या, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः जिले के जंडियाला गुरु से बड़ी खबर सामने आई है। जहां ब्रैंड कट सैलून पर युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जंडियाला गुरु निवासी रवि के रूप में हुई है। रात तकरीबन 8.45 बजे जंडियाला के शेखपुरा एरिया में ब्रैंड कट सैलून पर रवि कटिंग करवाने के लिए गया था। यहां गोलियां चलाने वाले 2 आरोपी पहले से ही दुकान में मौजूद थे। दोनों के हाथों में हथियार थे। आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। तकरीबन 6 गोलियां चलाई गई। घटना के बाद तुरंत युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब आस-पास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है, ताकि कत्ल करने वालों का कोई सुराग हाथ लग सके। वहीं, रात को एसएसपी रूरल सतिंदर सिंह भी मौके पर पहुंचे।

चंद मिनटों में ही पूरा सैलून खून से भर गया। जिसके बाद रवि को सभी तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टर्स ने उसे ब्रॉट डेड घोषित किया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि संभावना है कि हमलावर मृतक को पहले से जानते थे और हो सकता है कि उन्हीं ने फोन कर उसे बुलाया हो। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है, ताकि हमलावरों का क्लू मिल सके। तकरीबन दस दिन पहले जंडियाला गुरु के मोहल्ला सतवड़ में देर रात 12 बजे 5 गोलियां मारकर रामशरण बाबा निवासी मोहल्ला सतवड़ की हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे। जिस समय यह घटना हुई, मृतक अपनी कार घर के बाहर पार्क कर रहा था और उसकी बेटी भी साथ थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...