Ludhianaपंजाबः नाके पर तैनात पुलिस कर्मी पर युवकों ने चढ़ाई कार, गंभीर...

पंजाबः नाके पर तैनात पुलिस कर्मी पर युवकों ने चढ़ाई कार, गंभीर घायल 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः साहनेवाल स्थित निटको ट्रांसपोर्ट के सामने मेन जीटी रोड नेशनल हाईवे पर   ट्रैफिक पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। जहां तेज रफ्तार गाड़ियों के चालान का काटे जा रहे है। इस दौरान ओवर स्पीड क्रेटा कार को पुलिस कर्मी ने रूकने का इशारा दिया। कार में सवार युवकों ने रूकने के जगह गाड़ी उक्त पुलिस कर्मी पर चढ़ा दी। इस हादसे में पुलिस कर्मी बुरी तरह से घायल हो गया। घायल पुलिस कर्मी की पहचान हवलदार जसवीर सिंह के रूप में हुई है।

जिसे घायल अवस्था में अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा हैकि घायल पुलिस का घुटने का ऑपरेशन हुआ है। वहीं इस हादसे में रीड की हड्‌डी भी चोटिल हुई है। इस हादसे में भाग रहे कार चालकों का अन्य पुलिस कर्मियों ने पीछा किया और एक युवक को काबू कर लिया। बताया जा रहा है कि कार में चार युवक सवार थे। जिनमें 3 युवक भागने में सफल रहे। अगली कार्रवाई करते थाना साहनेवाल की पुलिस ने ट्रैफिक पुलिस के मुलाजिम की शिकायत पर 4 आरोपियों के खिलाफ हत्या प्रयास समेत धारा 353, 333 व 186 IPC के तहत मामला दर्ज किया है।

वहीं जांच अधिकारी ASI सतनाम सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों में क्रेटा कार का मालिक कुलदीप सिंह है, जिसे गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा फरार आरोपियों में सुमित कुमार, गौरव यादव और सौरव यादव फरार हैं। गाड़ी के चालक ने एकदम से स्पीड बढ़ाकर ड्यूटी पर तैनात हवलदार जसवीर सिंह को मारने की नीयत से कार चढ़ा दी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...